BIG BREAKING : गढ़वा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते स्कूल की प्रधानाध्यापिका को किया गिरफ्तार

    BIG BREAKING : गढ़वा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते स्कूल की प्रधानाध्यापिका को किया गिरफ्तार

    गढ़वा (GARHWA): झारखंड में ऐसीबी की टीम लगातार कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरों को गिरफ्तार कर रही है. इसी कड़ी में गढ़वा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पलामू एसीबी की टीम ने कांडी थाना क्षेत्र कांडी हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रधानाध्यापिका की पहचान विद्यानी बाखला के रूप में की गई है. फिलहाल पलामू एसीबी की टीम ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    आपकों बता दें कि गढ़वा में यह पहली घटना है जब किसी महिला को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तारी का पूरा मामला क्या है अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  बताया जा रहा है कि आज सुबह एसीबी की टीम स्कूल पहुंची औऱ सीधे प्रधानाध्यापिका के ऑफिस गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news