BIG BREAKING: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दो की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

    BIG BREAKING: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा,  ट्रक और ट्रेलर  की टक्कर में दो की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

    हजारीबाग(HAZARIBAG): हजारीबाग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. चौपरण थाना  क्षेत्र  में तीन ट्रेलर और दो ट्रक आपस मे भिड़ गए . इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं. आपको बता दे कि टक्कर  इतनी  तेज हुई की दोनों ट्रेलर खाई में जाकर गिर गई. इस हादसे में एक बाइक भी दुर्घटना ग्रस्त हुई है. जिस कारण बाइक  सवार  दोनों लोग की मौके पर ही मौत हो गई  है.  घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

    घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी 

    घटना की जानकारी होते ही  मौके पर तुरंत चौपरण पुलिस  पहुंची. वहाँ पहुंचते ही उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया. इस घटना को लेकर हजारीबाग डीसी   नैन्सी सहाय ने कहा है कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच कर बचाव कार्य में जुट गई. जितने भी घायल हैं उन्हें उपचार कराया जा रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news