भारतीय जनता युवा मोर्चा निकालेगा तिरंगा यात्रा , बैठक में लिया गया निर्णय 

    भारतीय जनता युवा मोर्चा निकालेगा तिरंगा यात्रा , बैठक में लिया गया निर्णय 

    धनबाद (DHANBAD): भारतीय जनता युवा मोर्चा, धनबाद महानगर भी तिरंगा यात्रा निकालेगा. इसका निर्णय मोर्चा की बैठक में लिया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने की. धनबाद भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं झारखंड भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे तथा तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजीव अग्रवाल उपस्थित थे. 

    भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के निर्देश पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं.  इसी कार्यक्रम के निमित्त अगस्त के महीने में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम भाजपा को धनबाद जिला में करने हैं.  शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के  द्वारा ही होगी. झारखंड के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा  नगर में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगा, 

    भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ में, जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इसकी शुरुआत  भारतीय जनता युवा मोर्चा करने जा रहा है , वह एक बिरले  उदाहरण होगा.  हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य तिरंगा बाइक रैली धनबाद के सराय ढेला से प्रारंभ करके हीरापुर होते हुए सिटी सेंटर तत्पश्चात बैंक मोड़ ,केंदुआ होते हुए लोयाबाद के रस्ते  कतरास थाना चौक पर तिरंगा यात्रा को समाप्त करेंगे.  इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद झरिया एवं बाघमारा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी. बैठक में प्रियंका रंजन, तमाल राय,  जयंत सिंह चौधरी, अवध बिहारी राम, अवधेश शाह, रवि मिश्रा, सुमित प्रमाणिक, सोनू रवानी, जिम्मी सिंह राजपाल, साजन पासवान, स्वर्णा मिश्रा, अजय कुमार, दिलीप सिंह,अमित, विशाल सिन्हा, जीत सोनी, सूरज पासवान, बंटी बावरी,रजनीश सिंह, राहुल सोनी, प्रेम नोनिया, राहुल गुप्ता, सचिदानन्द तिवारी,विकास ओझा, विशाल सिन्हा, रोहित पांडे, राजेश सोनकर समेत अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित  थे. 

    रिपोर्ट : प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news