सावधान : खुद को पुलिस बताते हुए दिनदहाड़े आभूषण की लूट, सुरक्षा के नाम पर लोगों से उतरवाए जा रहे जेवर

    सावधान : खुद को पुलिस बताते हुए दिनदहाड़े आभूषण की लूट, सुरक्षा के नाम पर लोगों से उतरवाए जा रहे जेवर

    देवघर (DEOGARH) : देवघर में एक ऐसी लूट की घटना सामने आई जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. ये लूट एक सेवानिवृत अधिकारी से की गई है. लूट की प्लैनिंग ऐसी जिसे सुन आप भी चौक जाएंगे. बता दें कि पीड़ित मोहन प्रसाद सिंह नामक व्यक्ति सेवानिवृत्ति श्रम परिवर्तन पदाधिकारी है. जो कुंडा थाना क्षेत्र के अंबे गार्डन निवासी है.

    पुलिस बनकर की लूट

    इस घटना के बारे में बता दें कि मोहन प्रसाद सिंह पूजा अर्चना के लिए आज मोटरसाइकिल से बाबा मंदिर जा रहे थे. तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार ने उनको ओवरटेक कर रोका.  मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधकर्मी खुद को पुलिस वाले बताते हुए उनसे आभूषण उतरवा लिया. गले में सोने का चैन, अंगूठी, लॉकेट ब्रेसलेट को उतरवा कर एक कागज के टुकड़े में रख लिया. खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए मोहन प्रसाद से कहा कि पर्व त्यौहार के समय में आभूषण को सार्वजनिक नहीं कीजिये. इतना कहते हुए दोनो अपराधियों ने उनसे आभूषण लेकर उनके सामने बाइक की डिक्की डिक्की में रख दिया. इस दौरान अपराध कर्मियों द्वारा बड़ी चालाकी से असली आभूषण को अपने पास रखकर नकली आभूषण को डिक्की में रख दिया, फिर वहां से दोनों अपराध कमी रफू चक्कर हो गए.

    महिलाओं में फैला डर

    दोनों के जाने के बाद शक होने के बाद मोहन सिंह ने बाइक की डिक्की  खोलकर देखा तो उनके आभूषण की जगह सिर्फ पत्थर भरे हुए थे. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के समीप की है. डिक्की में नकली आभूषण देख आनन फानन में इसकी लिखित सूचना नगर थाने में दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. दिनदहाड़े भीड़भाड़ इलाके में इस तरह की वारदात पुलिसिया कार्यशाली पर सवाल उठा रही है. यह कोई पहला मौका नहीं है. इस तरह का मामला पूर्व में भी सामने आया है. इसके पहले भी सत्संग चौक हो या जसीडीह रोड या फिर अन्य जगह पुलिस वाले के नाम पर इसी तरह भोले भाले लोगों को चकमा देकर आभूषण की लूट की जा रही है. फिर भी पुलिस इसके उदभेदन में नाकामयाब रही है. अब देखना होगा कि पुलिस की करवाई क्या रंग लाएगी. दिनदहाड़े हुई वारदात में खासकर महिलाओं को भय में डाल दिया है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news