BBMKU ने कई परिक्षाओ के फॉर्म भरने की तिथि कर दी घोषित, आप भी जानिए डेट


धनबाद (DHANBAD): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में परीक्षाओं का दौर शुरू होने ही वाला है. विश्वविद्यालय ने एक साथ कई सेमेस्टर के फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा फॉर्म भराने के बाद एक साथ कई सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. बीए-एलएलबी सेमेस्टर तीन (सत्र 2021-26), एलएलबी सेमेस्टर दो (सत्र 2021-24), बीए-एलएलबी सेमेस्टर फोर (सत्र 2019-24), बीए-एलएलबी सेमेस्टर फोर (सत्र 2018-23), एलएलबी सेमेस्टर सिक्स (2018-21) की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बता दी गई है.


सभी सेमेस्टर के विद्यार्थी 26 से 30 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 31 अगस्त और एक सितंबर को भरा जा सकेगा. जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ दो और तीन सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा. एमएड सेमेस्टर वन (सत्र 2021-23) और एमएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2020-22) का परीक्षा फॉर्म 26 से 29 अगस्त के बीच भरा जाएगा. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 और 31 अगस्त जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ एक और दो सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. बीएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2020-20) का परीक्षा फॉर्म 26 से 30 अगस्त के बीच भरा जाएगा. यह फॉर्म 500 रुपया विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त और एक सितंबर को जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ दो और तीन सितंबर को छात्र भर सकते हैं.

4+