बाघमारा कांड: उपद्रवियों का खेल हुआ खत्म,अब पुलिस की बारी, पढ़िए किन-किन थानेदारों को किया गया सस्पेंड, शुक्रवार को दिन भर क्या-क्या हुआ

    बाघमारा कांड: उपद्रवियों का खेल हुआ खत्म,अब पुलिस की बारी, पढ़िए किन-किन थानेदारों को किया गया सस्पेंड, शुक्रवार को दिन भर क्या-क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): बाघमारा कांड को लेकर धनबाद पुलिस रेस है. उत्तरी छोटा नागपुर जोन के वरीय पुलिस अधिकारी भी धनबाद में कैंप किए हुए हैं. सरकार का भी पुलिस पर दबाव है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस मामले में लगातार अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही साथ इस घटना में घायल डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता से भी मुख्यमंत्री ने बात की है. उन्हें भरोसा दिया है कि चिकित्सा की हर सुविधा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने घायल डीएसपी के पिता से कहा कि सरकार परिवार के साथ है. जो भी जरूरत पड़ेगी, सरकार उसे पूरा करेगी. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

    शुक्रवार को पुलिस कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की

    इधर, महुदा के थानेदार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इसके पहले मधुबन और धर्मा बांध के थानेदार भी निलंबित किया जा चुके हैं. उन पर कर्तव्य मे लापरवाही का आरोप लगा है. इस बीच पता चला है कि शुक्रवार को पुलिस कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. जोनल आईजी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थलों का निरीक्षण किया. गिरिडीह के सांसद कार्यालय भी अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की.

    राज्य में सांसद का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

    इधर, गिरिडीह के सांसद का कहना है कि उनके कार्यालय में आग लगाने की शिकायत करने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस पर नाराजगी व्यक्त की है. इधर पता चला है कि इस मामले को लेकर अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. 100 से अधिक लोगों पर केस किया गया है. घटना के लिए कथित जिम्मेदार एक पक्ष कारू यादव को भी नामजद किया गया है. गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने उनके आवासीय कार्यालय में लूटपाट आगजनी और सहयोगियों पर जानलेवा हमला करने को लेकर धनबाद डीसी और एसएसपी को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि 9 जनवरी को वह रेलवे की बैठक को लेकर कोलकाता में थे.  फोन पर घटना की जानकारी मिली. डीएसपी की हत्या का प्रयास कर अपराधियों ने पुलिस को  चुनौती दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि रामशंकर तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत के आलोक में तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी कर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में सांसद का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

    विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की

    इधर, डुमरी के विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाघमारा डीएसपी पर हमले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक जयराम महतो ने कहा है कि यह घटना कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की गरिमा को चुनौती और माफियाओं के मनोबल को मजबूती देती है. डीएसपी के साथ घटित यह घटना जनमानस को भयभीत कर रही है .इस प्रकार की घटना झारखंड की छवि को नुकसान देती है. इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. विधायक जय राम महतो धनबाद भी आए थे. उन्होंने घायल डीएसपी से मुलाकात की थी और कहा था कि यही समय है पुलिस को बाघमारा से माफिया को खत्म कर देना चाहिए. यह बात भी सच है कि पहली बार आउटसोर्सिंग स्पॉट पर बमबारी को लेकर पुलिस सक्रिय हुई है. झारखंड सरकार भी सक्रियता दिखा रही है. नतीजा है कि पुलिस इस बार कठोर रुख  अपनाए हुए हैं. अगर इस बार भी पुलिस चूक गई तो माफिया का मनोबल इतना बढ़ जाएगा, कि जो जी में आएगा, करेंगे .लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर माफिया को इतनी ताकत मिलती कहां से है कि वह पुलिस के अधिकारियों पर हमला बोल देते हैं. वैसे 9 जनवरी को जो घटना हुई है, वह पूरी तैयारी के साथ की गई है. उसका वायरल वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं थी. लोग आग जानी कर रहे थे. गोली दाग रहे थे, बम फोड़ रहे थे.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news