उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की पिछली दीवार ढही, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त  

    उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की पिछली दीवार ढही, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त  

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के थड़पखना स्थित राधा गोविंद रोड में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की पिछली दीवार गिर गयी है. दीवार गिरने से सड़क किनारे लगे दर्जनभर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. साथ ही सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया है. बिजली के खंभे गिर जाने से बिजली भी काट दी गई है. यह घटना लगभग सुबह के लगभग पौने दस बजे की है. जब कॉलेज के पीछे की पूरी दीवार ढह गई, जिसकी वजह से कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिन लोगों ने अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे लगाई थी. वह सब अपनी गाड़ियों की ओर दौड़े और नजारा देख स्तब्ध रह गए. क्योंकि दीवार गिरने से उनकी गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है. इस घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि कॉलेज की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है.

    स्कूल का भी हुआ नुकसान

    इस हादसे में उर्सलाइन इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि इस हादसे से कॉलेज का भी काफी नुकसान हुआ है. उन्हें नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है. उन्होंने कहा कि यह परिसर काफी पुराना है. संभवत: इस वजह से यह घटना घटी होगी. जिसे लेकर काम चल रहा है और जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा. हालांकि स्थानीय लोग घटना में हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि स्कूल प्रबंधन इसे लेकर क्या कुछ कदम उठाता है.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news