जय श्रीराम के नारों से गूंजी बाबा नगरी! तमाम हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, शाम होते ही राम जानकी मंदिर में जलेंगे दीप    

    जय श्रीराम के नारों से गूंजी बाबा नगरी! तमाम हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, शाम होते ही राम जानकी मंदिर में जलेंगे दीप      

    देवघर(DEOGHAR):अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाबा नगरी देवघर में उत्साह चरम पर है.जिले के तमाम हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ शुरू हो गया है. भगवान राम और बजरंगबली के झंडे से पूरा देवघर पट चुका है. जिले के अधिकांश घरों पर लोग स्वेच्छा से अपने-अपने घर पर रामलला का झंडा लगाकर अपनी भक्ति प्रकट रहे है.

    अधिकांश हनुमान मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया जा रहा है

    वहीं जिले के अधिकांश हनुमान मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया जा रहा है, रात्रि में सभी स्थानों पर भजन कीर्तन और राम धुन आयोजित की गई. जिसकी तैयारियां भी की जा चुकी है.कई जगहों पर तो अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण जा रहा है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही जय श्रीराम के नारों से बाबा नगरी गूंज उठी है.

    शाम होते ही बाबा मंदिर के प्रांगण स्थित राम जानकी मंदिर में जलेंगे दीप

    आपको बताये कि  शाम को बड़ी संख्या में लोग बाबा मंदिर जायेंगे, और मंदिर प्रांगण में स्थित राम जानकी मंदिर में दीप प्रज्वलित करेंगे, प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए बाबा नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news