Say No To Plastic : प्लास्टिक बैन को लेकर शहर में निकली जागरूकता रैली, जानिए किसने की यह पहल

    Say No To Plastic : प्लास्टिक बैन को लेकर शहर में निकली जागरूकता रैली, जानिए किसने की यह पहल

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  जिला के नगर परिषद ने शहर में 1 जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधन को लेकर जागरूकता रैली निकाली.  शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा से मिशन चौक तक शहरी इलाके में जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनों और दुकानदारों तक केंद्र सरकार का आदेश पहुंचाना था. इस दौरान लोगों को बताया गया कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पूर्णरूपेण प्लास्टिक (plastic ban) को प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें प्लेट, कप, ग्लास, चम्मच, कांटा चम्मच, चाकू, ट्रे गुब्बारे के लिए प्लास्टिक (plastic ban) की डंडी, आइसक्रीम के डंडिया कैंडी, थर्मोकोल जैसी चीजे शामिल हैं. इसलिए 1 जुलाई से प्लास्टिक के इस्तेमाल से पहले एक बार आप भी सोच समझ लें, नहीं तो आराम के चक्कर में शहरवासी परेशानी में पड़ सकते है.

    यह भी पढ़ें:

    लाभुकों को राशन लेना पड़ रहा महंगा, बॉयोमेट्रिक करने जाना पड़ रहा है 5 किलोमीटर दूर

    प्लास्टिक निर्माण पर हो रोक - अनुपमा भगत

    पूरे मामले पर नगर परिषद के अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि प्लास्टिक निर्माण करने वाले संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इस दिशा में पहल करनी चाहिए. ताकि प्लास्टिक आमजनों तक पहुंच ही न सके. इससे केंद्र सरकार का फैसले बड़े ही आसानी से धरातल पर पहुंच पाएगा.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news