फिलहाल बरसात से नहीं मिलेगी निजात, जानिए किन-किन जिलों में होगी जमकर बारिश 

    फिलहाल बरसात से नहीं मिलेगी निजात, जानिए किन-किन जिलों में होगी जमकर बारिश 

    रांची (RANCHI): राज्य भर में मॉनसून की सक्रियता इन इनदिनों बखूबी बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.3डिग्री सेल्सियस देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यून्तम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रांची एअरपोर्ट में दर्ज किया गया. 20 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना है.
    राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. उसके अगले तीन- चार दिन इसमें धीरे -धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

    22 सितंबर तक बारिश होने की प्रबल सम्भावना 

    21 और 22 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना जताई गई.
    23 और 24 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना है. 25 और 26 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई.

    चेतावनी

    20 सितंबर को राज्य में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन व वज्रपात की आशंका है. राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा,कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, तथा रामगढ़ जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news