देवघर नगर थाना प्रभारी रतन सिंह पर FIR के खिलाफ एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला


रांची(RANCHI): देवघर के नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के निलंबन के पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विरोध जताया है. पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि थाना प्रभारी रतन सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करना बिल्कुल गलत है. इसे वापस लिया जाना चाहिए. देवघर के उपायुक्त की कार्रवाई पर भी विरोध जताया गया. झारखंड पुलिस एसोसिएशन सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के सभी थाना प्रभारियों से यह अपील की है कि वह बैंक में नियमित निरीक्षण कार्य से खुद को दूर रखें. पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि बिना हथियार के पुलिसकर्मी बैंक के अंदर जाकर चेकिंग करेंगे. इस मामले में पुलिस एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से निलंबित थाना प्रभारी का निलंबन वापस लिए जाने और उनके खिलाफ एफआईआर वापस लिए जाने की मांग की है.
4+