Breaking : पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर प्लांट में की 1.76 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking : पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर प्लांट में की 1.76 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    पाकुड़ (TNP Desk) : हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी गांव स्थित एक क्रशर प्लांट में गुरुवार अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना जैसे ही हिरणपुर पुलिस को मिली दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.

    अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर की लूट

    बताया जाता है कि अहले सुबह करीब 3.30 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी क्रशर प्लांट पहुंचे. अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद एक कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर अलमीरा में रखे लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए और वहां से चलते बने. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त अपराधी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, उस वक्त वहां के अधिकांश कर्मी शेहरी के लिए गए हुए थे और एक कर्मी कार्यालय में मौजूद था.

    संभावित ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी 

    घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर मौजूद कर्मियों से पूछताछ की. एसडीपीओ ने मौजूद थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news