दुमका में एक और पेट्रोल कांड, पति - पत्नी के झगड़े में पेट्रोल से जली पत्नी, रिम्स रेफर 

    दुमका में एक और पेट्रोल कांड, पति - पत्नी के झगड़े में पेट्रोल से जली पत्नी, रिम्स रेफर 

    दुमका (DUMKA): दुमका में एक बार फिर पेट्रोल कांड की पुनरावृत्ति हुई है. फर्क सिर्फ इतना ही है कि इस बार पारिवारिक विवाद में पति ने घटना को अंजाम दिया. जिसमें पत्नी बुरी तरह से झुलस गई. जिसे रात में ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज से रिम्स रेफर कर दिया गया. मामला गोपीकंदर थाना क्षेत्र के खड़कासोल गांव का है. जहां रूपा मरांडी घटना की शिकार हुई. घटना बुधवार देर रात की है. उसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने तत्काल रिम्स रेफर कर दिया. 

    किस बात पर हुआ विवाद

    रिम्स रेफर होने से पहले फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़िता ने जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह अपने पति परमेश्वर सोरेन के साथ सिलंगी गांव में रहती है. कल उसका पति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गया था. इधर वह अपने पति के दादी के गांव दो किलोमीटर दूर स्थित खड़कासोल चली गई. रात में जब परमेश्वर आकर देखा कि रूपा घर पर नहीं है तो वह  बाईक से अपनी दादी के घर पहुंच गया. वहां रूपा को देख काफी नाराज हो गया कि तुम बिना बताये क्यों आई. वह उसे तत्काल अपने घर चलने को कहा लेकिन रूपा का कहना था कि अभी नहीं जाएंगे. पति के मोटरसाइकिल के डिक्की में पेट्रोल भरा बोतल था. वह उसे हाथ में लेकर कहा कि अगर नहीं जाओगी तो तुम्हें इससे जला दूंगा. इस धमकी से रूपा डर गई और पेट्रोल को उसके हाथ से छीन कर फेंकने का प्रयास किया. इस क्रम में पेट्रोल बगल में जल रहे एक अंगीठी पर जा गिरा और रूपा के साड़ी में आग लग गई. इसी में वह गंभीर रूप से झुलस गई. 

    गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

    पुलिस को घटना की सूचना मिली तो कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह. डीएसपी विजय कुमार पीजेएमसीएच पहुंचे. जहां कार्यपालक दंडाधिकारी ने रूपा का बयान लिया. रूपा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया . 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news