अग्नि देव ने देर रात धनबाद में मचाया तांडव तो छिन गई दुकानदारों की रोजी रोटी, जानिए कैसे बची जान


धनबाद: कुपित अग्नि देव रविवार की देर रात को धनबाद में तांडव मचाया. एक बार फिर दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है.आग कैसे भड़की, इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.
सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट सब्जी मार्केट में रविवार की आधी रात को आग भड़क गई. आग धीरे-धीरे तेज हो गई. लोग कुछ समझ पाते ,तब तक पूरे मार्केट परिसर को आग ने अपने कब्जे में ले लिया. झोपड़ी नुमा घर समेत कई दुकानें जलकर राख हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.
कुछ लोगों का कहना है कि आग एक होटल से शुरू हुई और कुछ ही पल में आग की लपटें तेज हो गई और दुकानों को चपेट में ले लिया. आग की वजह को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही है. यह सामाजिक तत्वों की करतूत भी हो सकती है. आश्चर्यजनक बात है कि साल 2021 से लेकर 2026 तक आग की यह चौथी घटना है. जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2021 को होली के दिन यहां आग लगी थी. फिर 26 नवंबर 2022 को आग लगी थी. 21 फरवरी 2023 को भी अग्निकांड हुआ था. फिर 15 फरवरी 2026 को दुकान जली.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टील गेट सब्जी मंडी में रविवार को महाशिवरात्रि होने की वजह से बाबा भोले के बारात की वजह से दुकानदार जल्द ही दुकान बंद कर दिए थे. लेकिन उसके बाद दुकानदारों को सूचना मिली कि बाजार में आग लग गई है. मौके पर पहुंच कर दुकानदार अपनी सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन भयानक आग की वजह से कोई सफलता नहीं मिली.
लोगों के अनुसार बाजार में चार राशन की दुकान है, दो होटल, दो सैलून के अलावा सब्जी की दुकानें हैं. सभी झोपड़ी नुमा दुकान एक दूसरे से सटी हुई है. आग लगने के कारण को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है. लोग बता रहे हैं की मार्केट में एक बुजुर्ग महिला भी सोई हुई थी. लेकिन वह किसी तरह से भागने में सफल रही. इस तरह उसकी जान बची.
रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो
4+