BREAKING: विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12:30 तक स्थगित

    BREAKING: विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12:30 तक स्थगित

    रांची(RANCHI): मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन के अंदर विपक्ष ने हंगामा किया. जिसके कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही को 12:30  बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इससे पहले विधामसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुत मुश्किल से सदन आहूत हुआ है. ऐसे में हमारे पास कम समय है इसलिए आप सदन को चलने दें और इसमें हमारी मदद करें. वहीं, विपक्ष के सभी ने सदन के अंदर नारेबाजी करते हुए सुखाड़ घोषित की मांग की. वहीं, अध्यक्ष ने उनसे बार-बार शांत होने की अपील की.

    सदन में किसने क्या कहा

    वहीं, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने सदन के अंदर विधायकों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के हत्यारे हैं. विपक्ष खाट पर चर्चा करने के लिए सदन के अंदर हंगामा कर रही है. वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि इस पर चर्चा दूसरी पाली में होगी.

    मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सुखाड़ को लेकर सरकार गंभीर है. दूसरी पाली में इस पर चर्चा की जाएगी. वहीं, स्पीकर बार-बार यह कहते हुए अपील कर रहे हैं कि कार्य मंत्रणा की बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि सुखाड़ पर चर्चा सदन के अंदर होगी. दीपिका सिंह पांडेय ने GST पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त भार संवेदकों की झेलना पड़ रहा है. लगातर विपक्ष के द्वारा प्रश्नकाल को बाधित करने की कोशिश जारी है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news