BREAKING: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती

    BREAKING: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती

    रांची(RANCHI): राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ मंत्री की आज अचानक तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से रिम्स लाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पारस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. आपको बता दें कि जगरनाथ महतो राज्य में शिक्षा के साथ-साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री ही हैं. वहीं, मंत्री रविवार को बरही में खुद से अवैध शराब भठ्ठी को बंद करवाते नजर आएं थे. 

    जगरनाथ महतो हमेशा ही अपना पक्ष पूरी ताकत के साथ रखते हैं. फिलहाल ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि जो कर्मचारी काम पूरी मेहनत से नहीं करेंगे, वो अपना बोरिया बिस्तर तैयार रखें. जगरनाथ महतो अपने क्षेत्र में टाइगर के नाम से जानें जाते हैं. अपने क्षेत्र में उनका एक अलग ही पहचान है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news