कल्पना सोरेन का ताबड़तोड़ कार्यक्रम 14 के बाद, संताल परगना में मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ होगी शुरू

    कल्पना सोरेन का ताबड़तोड़ कार्यक्रम 14 के बाद, संताल परगना में मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ होगी शुरू

    देवघर(DEOGHAR) : महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सफलता को लेकर इन दिनों राज्यभर में मंईयां सम्मान यात्रा निकाली जा रही है. संताल परगना में इसकी शुरुआत विधायक कल्पना सोरेन द्वारा 14 अक्टूबर के बाद से किया जाएगा. अगर आचार संहिता नही लगेगी तो कल्पना के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी भी शामिल होगी.

    दो दिनों तक इस चौक चौराहा पर होगा कार्यक्रम

    21 से 50 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपिया प्रतिमाह देने की घोषणा झारखंड सरकार द्वारा पिछले दिनों की गई थी. इसके बाद राज्य की लगभग 45 लाख महिलाओं के खाते में 1 हज़ार रुपये प्रति माह भेजा जा रहा है. इस योजना के शुरू होने से महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. योजना को मिल रही सफलता के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन मंईयां सम्मान यात्रा पर निकली हुई है. इसी कड़ी में 14 अक्टूबर के बाद संताल परगना में इसकी शुरुआत की जाएगी. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कल्पना सोरेन यात्रा पर निकलेगी, तब तक आचार संहिता लागू नहीं होता है तो यह सरकारी कार्यक्रम होगा. इसमे मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी के अलावा समय के अनुसार मुख्यमंत्री भी शिरकत कर सकते है. अगर चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी तो यह कार्यक्रम झामुमो पार्टी द्वारा आयोजित होगी.

    पढें जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने क्या कहा

    देवघर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में सरकार के लोग उनके घर पहुंच रही है. देवघर जिला में बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शिवराम झा चौक से कार्यक्रम की शुरुआत होते हुए रांगा मोड़,अंबेडकर चौक,वीआईपी चौक,टावर होते हुए पटेल चौक फिर सुभाष चौक से कोरियासा होते हुए देवीपुर, भिरखीबाद से जगदीशपुर, मधुपुर, पथरौल, सारठ,सारवां में कार्यक्रम करने के बाद रात्रि विश्राम देवघर में कल्पना करेंगी.फिर अगले दिन चौपा मोड़ से घोरमारा, सोनाराय ठाढ़ी, पालोजोरी, आसना,बगदाहा में कार्यक्रम करते हुए जामताड़ा को निकल जाएगी.मईया सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो पार्टी ने कमर कस ली है. आज पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विचार विमर्श किया.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news