जमशेदपुर: कोर्ट परिसर में शराब पीते पकड़े गए लोग तो अधिवक्ता ने दिखाई दबंगई, उठक बैठक के साथ गुंडों की सरेआम की पिटाई

    जमशेदपुर: कोर्ट परिसर में शराब पीते पकड़े गए लोग तो अधिवक्ता ने दिखाई दबंगई, उठक बैठक के साथ गुंडों  की सरेआम की पिटाई

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर के कोर्ट परिसर में लोग शराब पीते पकड़े जा रहे हैं. वहीं कोर्ट में इसे लेकर एक अधिवक्ता की दबंगई देखने को मिली. अधिवक्ता ने शराब पी रहे लोगों की पहले पिटाई की फिर उठक- बैठक करवाया. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमे साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक अधिवक्ता कैसे शराबियों को सजा दे रहे हैं. वहीं पीड़ित लोगों ने थाने में जाकर इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है. पीड़ित का कहना है कि दबंग अधिवक्ता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का छोटा भाई है, और इसी तरह लोगों को डरा धमका कर रंगदारी मांगते हैं, और नहीं देने पर अपने गुंडों के द्वारा सरेआम पिटाई करते हैं. फिलहाल लोगों द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    अधिवक्ता ने मीडिया को बताई वजह

    इस मामले में आरोप लगाये गए श्री राम दुबे अधिवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट हमारा न्याय का मंदिर है और इसकी देखरेख की जिम्मेवारी हमपर है. जिस तरह न्याय के मंदिर में कोई शराब पीता है तो उस पर हम लोग अधिवक्ताओं के सहयोग से यह कार्रवाई करते हैं. कई बार हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. पुलिस कई बार उन लोगों को हिरासत में लेकर 2 घंटे बाद छोड़ देती है इसलिए न्याय के मंदिर में जिन लोगों द्वारा शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया जाता है उसे रोका जाता है और उसी को लेकर हम लोगों ने लोगों का वीडियो बनाकर उठा बैठकी करवाया था. जिससे दोबारा इस तरह शराब का सेवन ना करें. 

    जांच के बाद कार्रवाई 

    इस घटना को लेकर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने एक अहम बैठक की. बैठक में कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे. जहां अनिल तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है और जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई भी होगी. वहीं उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटना होती है तो अधिवक्ताओं को हमारे तक यह बातें पहुंचनी चाहिए.  यह आरोप जो लोगों द्वारा लगाए गए हैं उसकी जांच होगी. जिसके बात इसे लेकर उचित कार्यवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news