अधिवक्ता राजीव कुमार के पिता बोले- मेरे बेटा को फंसाया गया,  HC में दायर उनकी रिट पर अब 10 अगस्त को सुनवाई

    अधिवक्ता राजीव कुमार के पिता बोले- मेरे बेटा को फंसाया गया,  HC में दायर उनकी रिट पर अब 10 अगस्त को सुनवाई

    रांची (RANCHI): अधिवक्ता राजीव कुमार के पिता सत्यदेव राय ने बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटा को साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में रिट दायर की थी, आज उनके दाखिल हेवियस कोर्पस पर सुनवाई हुई. कोलकाता में दर्ज मामले की एफआईआर कॉपी हाई कोर्ट में सबमिट करने के लिए राजीव कुमार के अधिवक्ता की ओर से 1 सप्ताह का समय मांगा गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी. 

    एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने कहा कि सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा है कि याचिका मेंटेनेबल नहीं है. क्योंकि इसमें झारखंड का कोई रोल नहीं है. मामला झारखंड का नहीं है. कोलकाता में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस उसकी जांच कर रही है और वहां की कोर्ट ने पुलिस को 6 दिनों का रिमांड दिया है. इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती. जिसके बाद याचिका याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट से एफआईआर कॉपी दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है. अब हाइ कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तिथि मुकर्रर की है.

    इससे पहले कोलकाता पुलिस के द्वारा झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी के बाद झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए. हाईकोर्ट द्वारा याचिका पर सुनवाई किए जाने का भरोसा मिलने के बाद सभी अधिवक्ता मंगलवार से अपने न्यायिक कार्य को प्रारंभ किया.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news