असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने किया ट्वीट, कहा- अनूप सिंह ने किया फेक एफआईआर

    असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने किया ट्वीट, कहा- अनूप सिंह ने किया फेक एफआईआर

    रांची(RANCHI):असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने फेक यानी फर्जी एफआइआर दर्ज कराया है. इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह कहना चाह रही है कि बोफोर्स  घोटाले में ओटावियो क्वात्रोची पर मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने अपने मंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर ये बातें पोस्ट की है. उन्होंने यह भी कहा कि इतना ही नहीं असम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री पीजुष हजारिका ने तस्वीरें जारी कर अनूप सिंह की कलई खोल दी है. असम के सीएम ने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के विधायक जयमंगल सिंह ने जानबूझ कर उनका नाम घसीटा है और एक विवादित एफआइआर दर्ज कर अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों के विरुद्ध कार्रवाई की है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा ने कहा है कि जयमंगल सिंह उन्हें काफी दिनों से जानते हैं. अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि काफी करीबी होने के बाद उनसे मिलने के लिए जयमंगल सिंह क्यों किसी बिचौलिये के माध्यम से उन तक पहुंचने का प्रयास किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news