नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, जाने क्यों आधी रात एसएसपी  ने संभाला मोर्चा

    नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, जाने क्यों आधी रात एसएसपी  ने संभाला मोर्चा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के जिला प्रशासन एक्शन में दिख रही है. जहां सोमवार के दिन यानी 7 अगस्त को शहर में देर रात एसएसपी, एसडीओ, उत्पाद विभाग कमिश्नर समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी सड़कों पर पैदल मार्च करते दिखे,  वहीं शहर में अवैध नशा के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान की शुरुआत की.

    छापेमारी करने पहुंचे एसएसपी

    आपको बताए कि शहर के सबसे बीहड़ इलाके उमराव बस्ती में एसएसपी दल बल के साथ घुसे और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन किया गया, कई घरों में छापेमारी की गई, अवैध शराब, गांजा, ब्राउन शुगर को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी प्रभात कुमार एसडीओ पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में शहर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत उमराव बस्ती में देर रात तक छापेमारी की गई, इस छापेमारी के बाद अवैध नशा के कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया.

    अवैध नशा के कारोबारियों में मचा हड़कंप

    वही एसएसपी ने बताया कि पूरे शहर में अब इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी और जो भी लोग पकड़े जाएंगे,उसके पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. साथ ही एसएसपी ने आम लोगों को नंबर जारी करते हुए अपील की है कि,उनके क्षेत्र में किसी तरह के अवैध नशा का कारोबार हो रहा है, तो सीधे एसएसपी को बताएं बिना उनका नाम लिए उस क्षेत्र में छापेमारी की जाएगी.

    रिपोर्ट रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news