हादसा ! एलपीजी सिलेंडर लोड ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर,  ट्रक के साथ-साथ अन्य तीन बसों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    हादसा ! एलपीजी सिलेंडर लोड ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर,  ट्रक के साथ-साथ अन्य तीन बसों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    दुमका (DUMKA): दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के समीप एक बड़ा हादसा हुआ. एलपीजी सिलेंडर लदी ट्रक बम बासुकी होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. कुछ लोगों का कहना है एलपीजी सिलेंडर लोड ट्रक ने खड़ी बस में ठोकर मार दी. टक्कर मारने के बाद गैस का रिसाव हुआ जिससे एलपीजी सिलेंडर लोड गाड़ी के साथ साथ अन्य तीन बसों में भी आग लग गई. गनिमत रही कि घटना के समय बस पर कोई यात्री नहीं था. घटना के कुछ समय बाद तक ट्र में रह-रह कर विस्फोट होता रहा. घटना के बाद स्थनीय लोग लोग दहशत में है. एक व्यक्ति के झुलसने की भी सूचना है. हांलाकि अभी तक किसी की मौत की सूचना सामने नहीं आई है. सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोका. घटना धाबाटॉड गांव के पीस की है.  

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news