धनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा स्टेशन पर हादसा, अप लाइन है डिस्टर्ब, जानिए ट्रेनों का रुट 

    धनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा स्टेशन पर हादसा, अप लाइन है डिस्टर्ब, जानिए ट्रेनों का रुट 

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद रेल मंडल के कोडरमा गया रेलखंड के टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार को तड़के आप लाइन पर मालगाड़ी के तीन डब्बे  पलट गए. इस कारण आप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है. अप लाइन पर ट्रेनों  के मार्ग को परिवर्तित किया गया है और कुछ को रद्द कर दिया गया है. यह जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. 
     
    मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाने वाली तट्रेनें 

    अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेसुचबो गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है:  13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस ,  12311 हावड़ा- कालका मेल,  12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस ,  12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस,  22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस , 12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस,  12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस  18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.12.2022 को भाया चन्द्र पुरा- कतरासगढ़- धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा- किउल- दिनकर ग्राम सिमरिया होकर चलेगी, 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरूषोतम एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.12.2022 को भाया चन्द्रपुरा- कतरासगढ़- धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा- पटना- पं दिन दयाल उपाध्याय जं होकर चलेगी. 

    रद्द की गई ट्रेनों  की सूची  

    अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है: 

    13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी

    13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news