अभाविप के शिष्टमंडल ने चार सूत्री मांगों को लेकर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    अभाविप के शिष्टमंडल ने चार सूत्री मांगों को लेकर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    रांची(RANCHI): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोरंडा महाविद्यालय इकाई द्वारा चार सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है. अभाविप के मांग पत्र में महाविद्यालय में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, कक्षाओं में पंखा व बल्बों की उपलब्धता, क्षेत्रीय भाषाओं सहित सभी विषयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में कार्यशाला आयोजित कराने, महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के सुचारू रूप से संचालन करने जैसे विषयों पर पहल करने की मांग की गई.

    इस अवसर पर अभाविप के महानगर मंत्री तुषार दूबे ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हितों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. रांची के सभी महाविद्यालय में परिसर चलो अभियान के निमित्त शैक्षणिक सर्वेक्षण के माध्यम से कोरोना काल के बाद से फिर से परिसरों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी.

    वहीं, महानगर सह मंत्री शिवम लोहरा ने बताया कि अभाविप विभिन्न आयामों, गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थीयों में समाज के प्रति सेवाभाव, दायित्व व कर्तव्य बोध जागृत करने के लिए प्रयासरत है. अभाविप के शिष्टमंडल द्वारा डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य को सम-वेदना पुस्तक जिसमें कोरोना कल में प्रभावित कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य की स्वानुभूति वर्णित है, भेंट की गई. अभाविप के शिष्टमंडल में महानगर छात्रा प्रमुख सृष्टि पाठक, महानगर सह मंत्री हर्ष राज,सविष्कार संयोजक तुषार कुमार उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news