अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, 23 से 25 तक हल्की बारिश की संभावना

    अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, 23 से 25 तक हल्की बारिश की संभावना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बारिश 19 से 21 तक  होने की संभावना थी, लेकिन मौसम केंद्र पूर्वानुमान की माने तो राज्य भर में फिर 23 से 25 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगह वज्रपात भी हो सकता है. 

    मध्य प्रदेश की ओर मुड़ा राज्य पर बनने वाला निम्न दबाव

    बता दें कि 26 से 28 अगस्त तक मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. रविवार की बात करें तो कोल्हान और मध्य जिलों में रहने वालों को बारिश से थोड़ी राहत मिली. वहीं राजधानी में दिन भर हल्की बारिश होती रही. इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश, (29 मिमी) जमशेदपुर में दर्ज किया गया.बता दें कि झारखंड के ऊपर निम्न दबाव बनने के कारण मौसम में बदलाव देखा गया. हालांकि अब वह दबाव छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ चला गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news