"आओ खेले भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार",झरिया में प्रदूषण का यही है मुख्य कारण 

    "आओ खेले भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार",झरिया में प्रदूषण का यही है मुख्य कारण 

    धनबाद(DHANBAD) | ग्रीन लाइफ एवं यूथ  कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता के लिए वायु मित्र कार्यक्रम का  आयोजन किया गया.  मत काटो मुझे दुखता है, पर्यावरण गीत पर नाट्य मंचन किया गया.  यह दर्शकों को  द्रवित  कर रहा था. मुख्य अतिथि विधायक  सरयू राय ने कहा कि झरिया में प्रदूषण को कम करने के लिए कोयला क्षेत्र में भ्रष्टाचार  को रोकना होगा.  झरिया की समस्याओं का मुख्य कारण भ्रष्टाचार ही है.  सरयू राय  ने कहा कि सरकारी तंत्र अगर चाह ले तो  झरिया के  प्रदूषण एवं कोयलांचल के  पर्यावरण में सुधार सम्भव है. 

     जिम्मेवार लोगों को पता नही कि करना क्या है 

     दुर्भाग्य है कि जिम्मेवार  लोगों को पता नही कि समस्या का मुख्य कारण क्या है  और पैसा कहाँ खर्च करना है.  डॉ प्रमोद पाठक ने कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार ला कर हम प्रदूषण को कम कर सकते है. आज लोग अर्थयुग में जी रहे हैं और पैसे कमाने की होड़ में अपने  स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे है. वियाडा के पूर्व अध्यक्ष  विजय झा ने कहा कि प्रदूषण का मुख्य कारण बी सी सी एल का आउट सोर्सिंग से कोयला खनन है.  मानक के विरुद्ध खनन हो रहा है.  आने वाले  समय में  भूमिगत खदाने ही चलेंगी.  उन्होंने  कहा कि कोयला ट्रांसपोटिंग का रोपवे ही  सही साधन है.  इसके  उपयोग से प्रदूषण को रोका  जा सकता है.  मारवाडी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया की समस्याओं के निदान के लिए लोगो को जागरूक होना होगा. 

    प्रदूषण  के खिलाफ लोगो को जागरूक करना होगा 

     संस्था असर की  अंकिता ज्योति ने कहा कि धनबाद अकेला जिला है, जहाँ एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटर इंस्टॉल किया गया है.  लोगों को जागरूक करने प्रयास किया जा रहा है.   झरिया बचाओ समिति के उपाध्यक्ष शिवबालक पासवान ने कहा कि झरिया के  प्रदूषण के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़नी होगी , तभी लोगों की जिंदगी बच सकती है. कार्यक्रम में अंकिता ज्योति, उदय कुमार सिंह, अरुण राय,  माधवी सिंह, प्रतीक वर्मा,  दिलीप चक्रवर्ती, अखिलेश सिंह, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ सबा, रंजीत सिंह, नम्रता गुप्ता, मीनू गोयल, सिमा अग्रवाल,सुखलाल जी, अनिल जैन, सुनीता कुमारी, अनिल सिंह, दीपू साव, श्रीकांत अम्बष्ठ, बिनोद अग्रवाल, अभिनाश शर्मा, मोनू खान , दीपक दत्ता ,मनोज सिंह,सत्यदेव सिंह,  आफताब आलम, आलोक अग्रवाल, शिवचरण शर्मा, रवि निषाद, शाहनवाज़ खान, पिंकू चंद्रबाशी,  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news