एक नौजवान ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे में झूल गया, जांच में जुटी पुलिस

    एक नौजवान ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे में झूल गया, जांच में जुटी पुलिस

    एक नौजवान ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे में झूल गया, जांच में जुटी पुलिस

    गुमला (Gumla):- गुमला में एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली . आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया अभी तक इसका पता नहीं चल सका है. एक युवक के इस फैसले से आसपास के लोग सन्न है. ये घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव की है. 26 साल के सुभाष उरांव ने फांसी लगाकर फंदे में झुलने से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक सुभाष की मां गंगी उरांव ने बताया कि वह मजदूरी करता था. पिछले शुक्रवार को वह मजदूरी का काम करके घर आया और खाना-पीना खाकर एक कमरे में सो गया. सुबह जब मृतक की मां लकड़ी निकालने के लिए कमरे में गई तो फंदे से झुलते हुए सुभाष को देखा. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई.  पुलिस ने सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पहली नजर में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद बहुत हद तक मौत की वजह का पता लगाया जा सकेगा. इस घटना के बाद आसपास के लोग काफी मायूस है,वही सुभाष के परिवार वाले काफी मायूस हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news