झाड़-फूंक में लगे रहे लोग, और हो गई महिला की मौत, जानिए वजह
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
सिमडेगा (SIMDEGA): ठेठईटांगर प्रखंड के देवबहार बोडाखङा निवासी महिला अग्नेसिया सोरेंग की जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार मृतका अग्नेसिया सोरेंग कमरे में खटिया में मच्छर दानी लगाकर सोई थी. रात के लगभग 12 बजे सांप ने मच्छरदानी में घुसकर पैर में काट लिया. महिला ने शोर मचाया, दूसरे कमरे में सोए पति और बेटे ने सांप को बिस्तर में देखा. उसे मारने की कोशिश में अधमरा कर घड़ा में डाल दिया. वहीं इलाज के लिए महिला को रेफ़रल अस्पताल ठेठईटांगर पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
झांड-फूंक का सहारा
महिला को सांप के काटने के बाद परिवार वालों ने उसे ठीक रने के लिए झाड़-फूंक शुरू कर दिया. जब महिला के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो ठेठईटांगर जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक ने मामले की जानकारी ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को तत्काल रेफ़रल अस्पताल ठेठईटांगर पहुंचाया. जहां इलाक के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
4+