अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता से रांची क्यों लेकर पहुंची ED की टीम, जानिये वजह


रांची (RANCHI): आरटीआई मेन के रूप में झारखंड में चर्चित रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार आजकल दूसरे ही कारणों से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले लाखों रुपए नकद के साथ बंगाल में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कोलकाता से उनको रांची लेकर आई है. मेडिकल चेकअप के लिए उनको सदर अस्पताल ले जाया गया. चेकअप के बाद ईडी की टीम राजीव कुमार से पूछताछ करेगी.
बता दें कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता में 50 लाख रुपए के साथ 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि उन्होंने याचिकाकर्ता शिवशंकर शर्मा के साथ मिलकर कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल से पैसे वसूलने के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करवाई थी. अमित अग्रवाल ने हेयर स्ट्रीट थाने में राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
4+