जमशेदपुर के एक अपार्टमेंट में अचानक लगी आग, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल

    जमशेदपुर के एक अपार्टमेंट में अचानक लगी आग, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट पार्किंग में अचानक आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया  जिससे पार्किंग में खड़े कई बाइक में आग लग गई. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है.

    फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

    बता दें कि अपार्टमेंट में आग लगने के बाद आनन-फानन में अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने अन्य और वाहनों को पार्किंग से बाहर निकाल दिया है. मगर आग से पूरे अपार्टमेंट में धुआं फैल गया है. जिससे बाद अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकला गया. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेट और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. हालांकि अपार्टमेंट में आग कैसे लगी पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है.  

    स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही जांच की मांग

    घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ युवक बाइक से पेट्रोल निकाल रहे थे. उसी दौरान आग लगने की घटना हुई है. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से जांच की मांग की जा रही है, लोगों का कहना है कि दोषियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी युवक ऐसा करने की हिम्मत ना करे.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news