गिरिडीह के हरिहर धाम मंदिर में नाबालिग के साथ हो रही थी शादी,  पुलिस को जैसे ही भनक जानिए फिर क्या हुआ

    गिरिडीह के हरिहर धाम मंदिर में नाबालिग के साथ हो रही थी शादी,  पुलिस को जैसे ही भनक जानिए फिर क्या हुआ

    गिरिडीह ( GIRIDIH) : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर धाम मंदिर में एक नाबालिग की शादी हो रही थी जैसे ही  इसकी भनक बगोदर पुलिस को लगी हरिहर धाम मंदिर में पहुंचकर शादी रुकवा दी. इधर इस घटना की सूचना पर स्थानीय एनजीओ वनवासी विकास आश्रम के सदस्य भी हरिहर धाम पहुंचकर शादी को रुकवाने में सफलता पाए. हालांकि इस शादी को भी रुकवाने को लेकर दोनों पक्षों ने काफी जोर लगाए और शादी रुकवाने से इनकार करते हुए किसी की बात मानने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं मौका देखते ही लड़का ने लड़की के मांग में जबरन सिंदूर भर दिया. इसके बाद गोसाई पुलिस और एनजीओ की टीम लड़का लड़की  दोनों को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई और जांच शुरू कर दी.  जांच में वास्तविकता सामने आई और वास्तव में लड़की की उम्र 17 वर्ष निकली. इस दौरान बगोदर पुलिस और  बनवासी कल्याण संस्थान के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई कर लिया गया. वही इस घटना की सूचना पर बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी भी थाना पहुंचकर दोनों पक्षों को चिन्हित कर केस दर्ज करने की निर्देश दिया.

    इस दौरान बगोदर थाना की महिला एस आई सुमन कुमारी ने बताया कि लड़की पक्ष का दावा है की लड़की की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष है जबकि स्कूल डॉक्यूमेंट के अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष के करीब है.हालांकि इस मामले में पुलिस ने बाल कल्याण समिति का सहयोग लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दे की नाबालिग इसी प्रखंड की रहने वाली है जबकि नाबालिग से शादी करने वाले उमेश साहू हजारीबाग के विष्णुगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल पूरी टीम जांच में जुट कर आगे की कार्रवाई में लग चुकी है. अब देखना होगा कि कानून इन बाल विवाह करने वाले समाज केे ऐसे लोगो पऱ क्या कार्रवाई करता  है.                                                                                रिपोर्ट : दिनेश कुमार रजक, गिरिडीह                                       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news