हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    सिमड़ेगा(SIMDEGA): सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमडेगा मुख्य पथ नेशनल हाईवे पर रविवार को चलते ट्रक में भीषण आग लग गई. ड्राइवर ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, ट्रक धूं-धूं कर जलता रहा. 

    मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक चुना लोड कर राजस्थान से उड़ीसा जा रहा था. जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित गहरा नाला के समीप पहुंचा वाहन बंद हो गया. पुनः वाहन चालक के द्वारा गाड़ी स्टार्ट करने पर शॉर्ट सर्किट की वजह से चलते ट्रक में भीषण आग लग गई. ड्राइवर ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, ट्रक धूं-धूं कर जलता रहा. 

    शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग 

    यह मामला देख सड़क पर आने-जाने वाले कोलेबिरा थाना को सूचना दी. तत्पश्चात कोलेबिरा थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. वही मौके पर दमकल की टीम पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी होगी. इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई. 

    रिपोर्ट: अमित रंजन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news