देवघर में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों का नुकसान

    देवघर में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों का नुकसान

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित बालाजी टेक्सटाइल नामक दुकान में आग लग गई. यह कपड़ो का थोक विक्रेता पुरुषोत्तम अग्रवाल का दुकान है. मशुपुर थाना के भीड़ भाड़ क्षेत्र गांधी चौक स्थित इस दुकान में अहले सुबह अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप लेना शुरू किया. आसपास के लोगो ने दुकान से धुआं उठते और आग की लपटें देखा तो दुकान मालिक और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस द्वारा इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई. 

    बिना समय गवाते अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पहुँच आग बुझाने के काम मे लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दुकान मालिक द्वारा वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग कैसे लगी अभी इसपर भी जांच किया जा रहा है. समय रहते सब कुछ ठीक हो गया अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति बहुत भयानक हो जाती. जिस दुकान में आग लगी थी इसके आसपास कई दुकान और आवासीय घर मौजूद हैं. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news