Weather Forecast: बेरुखी के बाद एक बार फिर से मेहरबान हुआ मानसून ! झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना

    Weather Forecast: बेरुखी के बाद एक बार फिर से मेहरबान हुआ मानसून ! झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना

     टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून ने अपनी नाराजगी खत्म कर दी है यही वजह है कि गुरुवार के दिन झारखंड पर मौसम एक बार फिर मेहरबान दिखा. जिसकी वजह से राजधानी रांची में तीन दिन के कड़क धूप के बाद मौसम सुहाना हुआ और झमाझम बारिश हुई. वही अन्य जिलो का भी यही हाल रहा,लेकिन सरायकेला में बारिश ना के बराबर हुई. जिसकी वजह से यहां का तापमान काफी बढ़ गया.

    सबसे अधिक बारिश डुमरी में 70.8 मिलीमीटर हुई

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के जिलों के अधिक्तम तापमान की बात करे तो सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा.वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 25.4 डिग्री सेल्सियस दरज किया गया.वही पुरा राज्य में सबसे अधिक बारिश डुमरी में देखने को मिली. जहां 70.8 मिलीमीटर बारिश हुई.वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद है.

    अगले 3 दिनों तक झारखंड में झमाझम बारिश की उम्मीद

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबित आज झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.आने वाले दो-तीन दिनों तक झारखंड का मौसम ऐसा ही सुहाना बना रहेगा.आईएमडी ने उम्मीद जताई है कि राज्य में जो 53% कम बारिश , अब तक जो हुई है उसकी भरपाई इन दिनों में हो सकती है.मानसून ने झारखंड में दोबारा एंट्री मारी है अब लोगों को उम्मीद है कि शायद इसमे अच्छी बारिश हो जाए.

    पढें आज का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news