लड़कियों के स्कूल में जब लग गई अचानक आग और धू-धू करने लगे कमरे- जानिये फिर क्या हुआ

    लड़कियों के स्कूल में जब लग गई अचानक आग और धू-धू करने लगे कमरे- जानिये फिर क्या हुआ

    गिरिडीह (GIRIDIH):  गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉस्टल के स्टोर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई. आग से हजारों का नुकसान होने की बात सामने आ रही है. हालांकि हॉस्टल में रहने वाली सभी बच्चियां सुरक्षित हैं. लेकिन स्टोर रूम में रखी किताब और कंबल पूरी तरह से जल कर राख हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चियों को दो दिन के लिए घर भेजा जा रहा है.

    रात के दो बजे धुआं देख चिल्लाने लगीं बच्चियां 

    जानकारी के अनुसार रात में सभी बच्चियां और स्कूल के कर्मी होस्टल में सोयी थी. इस बीच रात 2 बजे के बाद पूरा हॉस्टल धुआं सें भर गया. वार्डन की नींद खुली, बच्चियां भी जगीं और धुआं देख चिल्लाने लगीं. चेक किया गया तो देखा कि हॉस्टल के अंदर एक कमरे से आग की लपट उठ रही है. सबसे पहले हॉस्टल से सभी बच्चियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद दमकल के साथ-साथ वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया. रात तीन बजे दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

    रूम में भरा था कंबल और किताब

    इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद डीईओ नीलम आइलीन टोपो, डीएसई विनय कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई कर्मी हॉस्टल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया गया कि जिस स्टोर रूम में आग लगी है उसमें कंबल और किताबें भरी हुई हैं. कंबल और किताब रहने के कारण आग बुझाने में दमकल की टीम को काफी परेशानी उठाना पड़ा. इस बाबत डीईओ नीलम आइलीन टोपो ने बताया की अगलगी की यह घटना शॉर्ट सर्किट से लगी है. हालांकि इसमें बच्चियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news