झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 99वीं जयंती मनाई गई

    झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 99वीं जयंती मनाई गई

    रांची(RANCHI): झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के फोटो पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर राजू महतो ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जीवनी पर बात करते हुए बताया कि विनोद बाबू लोकप्रिय जननेता थे. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.

    विनोद बाबू झारखंड में शिक्षा पर देते थे विशेष ध्यान

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना झारखंड आंदोलन पर मील का पत्थर साबित हुआ और आज झारखंड अलग राज्य के साथ-साथ झारखंड में इस पार्टी की सरकार बनी. विनोद बाबू झारखंड में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की वकालत करते थे. उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया और झारखंड की समा बदल डाली और झारखंड में एक ऐतिहासिक पुरुष के रूप में स्थापित हो गए.

    एक दिवसीय सत्याग्रह करेगी मोर्चा

    इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अशवनी कुजुर, मंगलेश्वर कच्छप, गोपाल महतो, विनीता खलखो, एरेन कच्छप, बुलबुल साहू, सर्जन हांसदा आदि शामिल हुए. बता दें कि कल दिनांक 24 सितंबर 2022 को दिन के 11:00 बजे से मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में एकदिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा. वहीं, इस दौरान एक मांग पत्र दिशुम गुरु शिबू सोरेन को सौंपा जाएगा. सत्याग्रह कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिले से झारखंड आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news