दिनदहाड़े बीच बाजार में महिला से 50 हजार की छिनतई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहें सवाल

    दिनदहाड़े बीच बाजार में महिला से 50 हजार की छिनतई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहें सवाल

    रामगढ़ (RAMGARH) : चोरों ने दिनदहाड़े महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई कर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई कर दी. यह घटना रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित भदानीनगर के देवरिया पंचायत भवन के समीप की है. देवरिया गांव में संचालित सोनम महिला समूह की अध्यक्ष बबीता देवी, सचिव मंजू देवी और कोषाध्यक्ष सुषमा देवी बैंक ऑफ इंडिया की भुरकुंडा शाखा से 50 हजार रुपए निकाल कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान देवरिया पंचायत भवन के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार उचक्कों ने सुषमा देवी के हाथ पैसों से भरा थैला पर झपट्टा मारा और लेकर मतकमा चौक की ओर भाग निकले. जबतक लोग कुछ कर पाते बदमाश काफी दूर निकल चुके थे. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बाइक चला रहा शख्स हेलमेट पहने हुए था. बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश गमछे से चेहरा ढ़के हुए था.

    जैसे ही महिलाएं देवरिया पंचायत भवन के पास पहुंची तेजी से बदमाश बाइक लेकर सामने आए और पीछे बैठे उच्चके ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया. इसके बाद उच्चके तेजी से बाइक लेकर मतकमा चौक की ओर भाग निकले. इधर भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रहमव्रत कुमार ने कहा कि घटना के बाबत उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. इसके बावजूद चर्चा सुन कर उन्होंने पड़ताल शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news