मोबाइल टावर पर चढ़ा 5 साल का बच्चा, जानिए क्या रखी मांग

    मोबाइल टावर पर चढ़ा 5 साल का बच्चा, जानिए क्या रखी मांग

    पाकुड़ (PAKUD) : 'शोले' फिल्म में आपने देखा होगा कि वीरू किस प्रकार से बसंती से शादी करने के लिए उसकी मौसी पर एक दबाव बनाने का प्रयास किया था.वह पानी की टंकी पर चढ़कर शराब पी रहा था और खुद जाने का ड्रामा कर रहा था इस फिल्म में आखिरकार वीरू की मांग लोगों के दबाव में आकर मौसी ने मान ली थी. लेकिन ‌आप यह सोच रहे होंगे कि हम इतनी पुरानी फिल्म के दृश्य को क्यों याद दिला रहे हैं. दरअसल ऐसा ही एक मिलता-जुलता नजारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना अंतर्गत देखने को मिला. जहां एक 5 साल का बच्चा मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

    बच्चे को चढ़ता देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही परिवार के सभी लोग दौड़ कर मौक पर पहुंचे. साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई. जिसके बाद काफी देर तक समझाने के बाद बच्चे को टावर से निचे उतारा गया. हालांकि बच्चा किस कारण मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. आपकों बता दें कि जब तक बच्चा टावर पर चढ़ा था वहां मौजूद सभी की सासे रुक गई थी. तो वहीं दूसरी तरह परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news