NEET की लड़की परीक्षार्थियों के इनर वीयर मामले में 5 महिलाएं गिरफ्तार


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केरल में पिछले दिनों नीट की परीक्षा में लड़की परीक्षार्थियों से कथित दुर्व्यवहार मामले में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.कोल्लम जिले में यह वाक्या हुआ है.यह मामला बहुत अधिक विवाद में आ गया है.नीट की परीक्षा दे रही लड़कियों को अपने इनर वीयर हटाकर परीक्षा देनी पड़ी थी.परीक्षा की चिंता में कई लड़कियों ने बाध्य होकर ऐसा कर भी दिया था.कहा जाता है कि ब्रा की मेटल हूक से मेटल डिटेक्टर जांच में बीप की आवाज़ आने पर इस इनर वीयर को खोलने का निर्देश दिया गया.कोल्लम पुलिस पांचों महिलाओं से पूछताछ कर रही है.महिलाओं ने बताया है कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए यह ऊपर से आदेश था.इधर,राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोल्लम के जिला कलक्टर को पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा है.इस विवाद को लेकर पूरे देश में चर्चा हुई है.
इनरवियर फ्यूचर से ज्यादा जरूरी है क्या?
यह खबर तब सामने आई जब एग्जाम देने गई एक स्टूडेंट के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी.पहली बार नीट परीक्षा देने आई 17 वर्षीय एक छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी अब तक उस भयावह अनुभव को नहीं भूल पाई है.जब उसे तीन घंटे से अधिक समय तक इनरवियर के बिना बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, ' मेरी बेटी से कहा गया कि आपका भविष्य आपके लिए मायने रखता है या फिर इनरवियर, इसे हटाइए और हमारा समय मत बर्बाद कीजिए.'
17 जुलाई को देशभर के 497 शहरों में लिया गया था परीक्षा
17 जुलाई को भारत में 497 शहर और विदेशों में 14 शहर में परीक्षा केंद्र बनाया गया था.जहां NEET UG 2022 पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था.
4+