112 आकांक्षी जिलों में झारखंड के 5 जिले टॉप 5 में शामिल, सीएम ने दी बधाई, जानें किसको मिला कौन सा रैंक

    112 आकांक्षी जिलों में झारखंड के 5 जिले टॉप 5 में शामिल, सीएम ने दी बधाई, जानें किसको मिला कौन सा रैंक

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नीति आयोग की ओर से देश के 112 आकांक्षी जिलों की चैंपियन ऑफ डेल्टा रैंकिग जारी की गई है. जिसमें टॉप 5 में झारखंड के 5 जिलों को सेलेक्ट किया गया है. इनमें साहेबगंज, रामगढ़,गोड्डा, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम शामिल है. इन योजनाओं पर बेहतर काम किया गया है. इनमें सबसे पहले स्थान पर साहेबगंज है. दूसरे पर रामगढ़, तीसरे पर गोड्डा चौथे पर हजारीबाग और पांचवे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम है. ये लिस्ट नीति आयोग की ओर से मार्च 2023 के लिए है.

    मार्च 2023 डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के 5 जिले टॉप 5 में शामिल

    आपको बताये कि मार्च 2023 के डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के 5 जिलों को टॉप 5 में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन और जिलेवासियों को बधाई दी है.नीति आयोग की ओर से किसी भी जिले को चैंपियन ऑफ डेल्टा रैंकिग में शामिल करने के लिए एक पैरामीटर तय किया गया है. जिसमें शिक्षा को 30 प्रतिशत, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में अच्छे काम को 30 प्रतिशत जल संसाधन को 20 प्रतिशत, वित्तीय समावेशन को 10 प्रतिशत अंक और इंफ्रास्ट्रक्चर को 10 प्रतिशत दिये जाते हैं. इनके ही आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाती है.

    आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़े जिलों पर किया जाता है विशेष काम

    आपको बताये कि नीति आयोग की ओर से सामाजिक और आर्थिक रुप से पिछड़ों जिलों को सेलेक्ट किया जाता है. और पूरे देश में जितने जिले है. इनकी पहचान कर विकास पर काम किया जाता है. इसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाएं इन सभी चीजों पर नीति आयोग विशेष रुप से ध्यान देकर काम करती है. और इनको विकसित कर देश के अन्य विकसित जिलों की तरह बनाया जाता है. ताकि यहां के लोग भी देश के मुख्यधारा से जुड़ सके.

    नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015  को पीएम मोदी ने की थी

    1 जनवरी 2015  के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग के बदले नीति आयोग की स्थापना की थी. जिसमें अरविंद पनगढ़िया को पहला वाईस चेयरमैन घोषित किया गया था. इसके टीम के सदस्यों में राज्य की सरकारें, प्रासंगिक संस्थान को शामिल किया गया था. इसको बनाने से पहले बहुत विचार और विमर्श किया गया था. इसको केंद्र और राज्यों की सरकारों के बीच बेहतर समवन्य स्थापित करने के लिए स्थापित किया गया था. जो सरकार के थिंक टैंक के रूप में देश की सेवा करेगा.

    रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news