'टीपीसी नक्सली संगठन के दो कुरियर 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ गिरफ्तार

    'टीपीसी नक्सली संगठन के दो कुरियर 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA): चतरा एसपी राकेश रंजन व उनकी टीम ने टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध बड़ा दिवाली धमाका किया है. पुलिस ने 48 घंटों के भीतर प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को एक और बड़ा झटका दिया है. एके-47 के साथ एरिया कमांडर समेत तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के चंद घंटे बाद ही एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संगठन के सेकेंड सुप्रीमो रिजनल कमेटी सदस्य आक्रमण दस्ते का दो कुरियर सह नक्सली समर्थक विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार किया गया है. सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के जोजवारी गांव के समीप से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने मोटोरोला व विभिन्न कंपनियों का 13 वॉकी-टॉकी सेट, दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन जप्त किया है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन के दो कुरियर सह समर्थक नक्सलियों को सामान की आपूर्ति करने जा रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. अभियान के दौरान हैं दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को और भी सफलता मिलने की उम्मीद है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news