किस रूट से जाएं, कहां रहेगा वाहनों का निषेध, जानिए पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

    किस रूट से जाएं, कहां रहेगा वाहनों का निषेध, जानिए पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

    पटना (PATNA) : आगामी तीन दिनों तक राजधानी पटना में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. दशहरा पर्व को लेकर यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आगामी 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पटना शहर के कई इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गयी है. वहीं वाहनों के आवाजाही के लिए कई दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. 

    सगुना मोड़ से हवाई अड्डा की तरफ़ जाने वाले वाहन रूपसपुर पुल के नीचे से जगदेव पथ होते हुए, बीएमपी से होते हुए हवाई अड्डा जाएंगे. वहीं दीघा हाट से आशियाना की ओर से आने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस के पास डाइवर्ट करके 3 नम्बर 4 नम्बर पाया से सगुना के तरफ भेजा जाएगा. 

    कोतवाली टी से डांकबंगला तक कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा.  इस बार दशहरा में सड़कों पर बाइक से हुल्लड़बाजी करने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह बनी रहेगी. वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news