12वी के छात्र ने की आत्महत्या,नहीं मिला कोई सुसाईड नोट,पुलिस कर रही जांच

    12वी के छात्र ने की आत्महत्या,नहीं मिला कोई सुसाईड नोट,पुलिस कर रही जांच

    बोकारो(BOKARO)-चास थाना क्षेत्र के चीराचास गोप टोला में रहने वाले 12वी के छात्र शुभम अभिषेक ने घर के कमरे मे पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली. बता दें कि मृतक जीजीपीएस स्कूल का छात्र था. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच मातम का महौल है.  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था. हांलाकि युवक के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है.

    पढ़ाई में होनहार था मृतक

    चीराचास स्थित गोप टोला में अपने दादा दादी के साथ रहने वाले 18 वर्षीय 12वी के छात्र शुभम अभिषेक ने कमरे के पंखे से गमछे के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब उसके दादा-दादी उसके कमरे में पहुंचे. जिसके बाद घटना की जानकारी आनन-फानन में चास थाना पुलिस को दी गई. चास थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. बता दें कि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण क्या हैं अभी यह साफ नहीं हो पाया है. वहीं मृतक के चचेरे भाई प्रियरंजन ने बताया कि मृतक पढ़ने में काफी होनहार था. उसे किसी तरह मानसिक दबाव भी नहीं था. ऐसे में शुभम ने किस कारण आत्महत्या किया, इसका पता नहीं चल पा रहा हैं. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुट गई है.

    रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news