नाले में मासस कार्यकर्ता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

    नाले में मासस कार्यकर्ता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद(DHANBAD)- के निरसा कुमारधुबी ओपी अंतर्गत 4 नम्बर बगानधौड़ा के नाले के पास से मासस कार्यकर्ता सुरजीत सिंह का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पूरा बगानधौड़ा के पास लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH भिजवाया.

    मृतक को थी नशे की आदत

    वहीं मृतक के बड़ा भाई ने बताया कि बीते दिन मृतक गांव से लौटा था. जब उन्हें खाना खाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद अगले सुबह पता चला कि उनका शव नाले में पड़ा हुआ है. वहीं कुमारधुबी ओपी प्रभारी ने बताया कि देखने से लगता है कि मृतक को नशे की आदत थी. संभव है कि नशे के हालत में  वापस लौटने के क्रम में मृतक नाले में गिर गए होंगे. जिससे उनकी मौत हो गई है. वहीं निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिले और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया. साथ ही मौके पर कहा कि सुरजीत सिंह मासस के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता थे, उनकी मौत से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news