दिवगंत पत्रकार के परिजन को रांची प्रेस क्लब ने दी आर्थिक मदद, सरकार से बीमा योजना लागू करने की मांग

    दिवगंत पत्रकार के परिजन को रांची प्रेस क्लब ने दी आर्थिक मदद, सरकार से बीमा योजना लागू करने की मांग

    पलामू(PALAMU)-द प्रेस क्लब रांची के सौजन्य से कोरोना काल में दिवंगत पलामू के पत्रकार रंजीत कुमार सिंह के परिजन को 15 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. मौके पर  रांची के पत्रकार अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकारों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाए चाहिए. साथ ही पत्रकारों के लिए बीमा योजना भी लागू करना चाहिए. ताकि विपरीत परिस्थितियों में सभी पत्रकारों के साथ-साथ उनके परिजनों को सहायता मिल सकें.

    30 पत्रकारों को दी गई मदद

    बता दें की द प्रेस क्लब द्वारा कोरोना काल में झारखंड के दिवंगत कुल 30 पत्रकारों को 15-15 हज़ार रुपये का सहयोग दिया गया है. इसी क्रम में दिवंगत पत्रकार रंजीत सिंह की पुत्री को चेक सौंपा गया. मौके पर छत्तरपुर के दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर सिंह, आजाद सिपाही के चंदन कुमार, राष्ट्रीय सागर के पंचम कुमार, बिरसा वाणी के अजित सिंह के अलावे  अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहें. सभी स्थानीय पत्रकारों ने इस सहयोग के लिए द प्रेस क्लब राँची का आभार जताया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news