दो किलो अफीम, पांच किलो ब्राउन शुगर और साढ़े सात लाख रुपए के साथ चतरा में पांच धराए

    दो किलो अफीम, पांच किलो ब्राउन शुगर और साढ़े सात लाख रुपए के साथ चतरा में पांच धराए

    चतरा (CHATRA) : अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध गुरुवार को चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने  दो किलो गीला अफीम, करीब साढ़े सात लाख रुपए, दस मोबाइल एवं एक बलेनो कार सहित पांच किलो ब्राउन शुगर भी बरामद किया.  बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस के जाबांज अधिकारियों की एक टीम बनाई गई, जिसे पुलिस ने पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. पुलिस ने सबसे पहले इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज गांव से तीन ब्राउन शुगर तस्कर को खरीद बिक्री करते गिरफ्तार किया. उसके बाद उसकी निशानदेही पर मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव से एक व्यक्ति को 2 किलो गीला अफीम के साथ गिरफ्तार किया. 


    7,57,000 रुपये नकद बरामद


    गिरफ्तारी के बाद छापेमारी दल के द्वारा इस तस्करों के निशानदेही पर गिधौर थाना क्षेत्र के महुदा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से 7,57,000 रुपये नकद भी बरामद किया. इस मामले में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू दांगी,आदित्य दांगी, संजय दांगी, राकेश दांगी, सुभाष कुमार दांगी हैं. बता दें कि सभी अफीम तस्कर चतरा जिला के ही रहने वाले हैं. पुलिस की छापेमारी अभियान में डीएसपी मुख्यालय केदार राम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक राम, पुलिस अवर निरीक्षक बजरंग निरंजन कुमार मिश्रा, सचिन कुमार दास, आदित्य मिश्रा, ललन दुबे और श्याम सुंदर यादव ,जगन्नाथ यादव हवलदार मधुसूदन ठाकुर ,अजीत कुमार सिंह और पवन कुमार शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news