बाबा नगरी में फूड सेफ्टी से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं


देवघर(DEOGHAR) पर्व-त्यौहार का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सेहत से खिलवाड़ करने वालें के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है. देवघर एक पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग होने के कारण इन दिनों लोगों का आवागमन बढ़ गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग द्वारा शहर में जगह जगह संचालित होटल और मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है.
गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए तत्पर जिला प्रशासन
फूड सेफ्टी विभाग की 5 सदस्य टीम विभिन्न होटलों और मिठाई दुकानों में पहुंचकर खाद्य पदार्थ और किचन रख रखाव की गुणवत्ता जांच कर रही है. खाद्य सामग्रियों का सैंपल को विभाग द्वारा एकत्रित करते हुए उसे सील बंद कर लेबोरेटरी को भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकान और होटल संचालक पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. वहीं फूड सेफ्टी विभाग द्वारा अचानक चलाए जा रहे इस अभियान से मिलावट करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. देवघर जिला प्रशासन लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री होटल और मिठाई दुकान से उपलब्ध हो सके इसके लिए तत्पर है.
4+