धनबाद (DHANBAD) : दीनदयाल अंत्योदय योजना ,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत झरिया के धर्मशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला भवन में बुधवार से दिन के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ. कैंप में स्ट्रीट फूड वेंडर को अपनी दुकानों मैं खाने-पीने के चीजों के रखरखाव, साफ सफाई आदि को लेकर ट्रेनिंग दी गई.
स्ट्रीट फूड वेंडर को बताया गया कि खाने पीने की चीजों को ढंक कर रखना है. अपने आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान देना है. ट्रेनिंग के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट फूड वेंडर्स अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे. ट्रेनिंग के बाद खानेपीने की चीजों के रखरखाव व साफ-सफाई मामले में नियम तोड़ते पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूलने की जानकारी भी दी गई.