सूबे में पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, आरक्षण रोस्टर हुआ जारी, चुनाव को लेकर सरकार रेस

    सूबे में पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, आरक्षण रोस्टर हुआ जारी, चुनाव को लेकर सरकार रेस

    सरायकेला(SARAIKELA)-कोरोना की गति कम होने के साथ सूबे में विकास कार्य में भी तेजी देखी जा रही है. वहीं अब पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो गई है. बिहार में चल रहा है पंचायत चुनाव के बाद अब झारखंड में भी पंचायत चुनाव को लेकर सरकार रेस हो गई है. इसी दिशा में प्रयास करते हुए सरकार द्वारा जिला परिषद तथा पंचायत स्तर के पदों हेतु आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है. सरायकेला जिले में पहले जहां जिला परिषद की 18 सीट हुआ करती थी, वहां अब इसे 17 कर दिया गया है. कपाली क्षेत्र नगर परिषद बनने के बाद 1 सीट में कमी की गई है.

    17 सीटों में चार सीटें अनारक्षित

    जिला परिषद के 17 सीटों में चार सीटें अनारक्षित रखी गयी है. वहीं नौ अजजा,एक अजा व तीन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखी गयी है. इसमें महिलाओं के लिए दस सीट आरक्षित रखी गयी है. जबकि सात सीटों पर पुरुष (अन्य) खड़े हो सकते हैं. सरायकेला प्रखंड के चौदह पंचायत में सात सीटों महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि सात में अजजा अन्य प्रत्याशी खडे़ हो सकते हैं.

    मुखिया पद के लिए आरक्षण

     जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर में सरायकेला प्रखंड के हुदु में अजजा महिला, मुंडाटांड पंचायत अन्य,उपरदूगनी पंचायत अजजा महिला, मोहितपुर अजजा अन्य,सीनी पंचायत अजजा महिला, कमलपुर अजजा अन्य, मुरूप पंचायत अजजा महिला, ईटाकुदर अजजा अन्य, पांड्रा अजजा महिला, गोविंदपुर अजजा अन्य, पठानमारा पंचायत अजजा महिला, मुडकुम पंचायत अजजा अन्य,नुवागांव पंचायत अजजा महिला, छोटादावना पंचायत अजजा अन्य के लिए आरक्षित हैं.

    पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण

    पंचायत समिति सदस्य में प्रखंड के भाग वन अजजा अन्य, भाग दो अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, भाग तीन अनारक्षित अन्य, भाग चार अनारक्षित अन्य, भाग पांच पिछड़ा वर्ग महिला, भाग छह अजजा महिला, भाग सात अनारक्षित महिला,भाग आठ अन्य पिछडा वर्ग महिला, भाग नौ अनारक्षित महिला, भाग दस अजजा महिला, भाग ग्यारह अजजा अन्य, भाग बारह अजजा महिला, भाग तेरह अजजा अन्य, भाग चौदह अजजा महिला, भाग पंद्रह अजजा महिला व भाग सोलह अजजा अन्य आरक्षित किया गया है. 

    जिला परिषद के सीटों का आरक्षण

    ईचागढ़:भाग वन- अजजा महिला

    ईचागढ भाग टू : अजजा अन्य

    कुकडु प्रखंड:भाग तीन : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

    नीमडीह : भाग चार अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य

    चांडिल : भाग पांच अजा महिला

    चांडिल भाग छह : अजजा महिला

    कुचाई भाग सात : अजजा अन्य

    खरसावां भाग आठ : अजजा महिला

    खरसावां भाग नौ : अजजा अन्य

    सरायकेला भाग दस:अजजा अन्य

    सरायकेला भाग ग्यारह : अनारक्षित महिला

    गम्हरिया भाग बारह : अनारक्षित महिला

    गम्हरिया भाग तेरह : अनारक्षित अन्य

    गम्हरिया भाग चौदह : अनारक्षित अन्य

    राजनगर भाग पंद्रह : अजजा महिला

    राजनगर भाग सोलह : अजजा महिला

    राजनगर भाग सत्रह : अन्य पिछडा वर्ग महिला

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news