कनकनी फायरिंग मामला : विधायक ढुल्लू महतो समेत 18 पर केस दर्ज, 6 गये जेल

    कनकनी फायरिंग मामला :  विधायक ढुल्लू महतो समेत 18 पर केस दर्ज,  6 गये जेल

    धनबाद(DHANBAD)-लोयाबाद की कनकनी स्थित रामअवतार आउटसोर्सिंग में पुलिस की मौजूदगी में हुई बमबाजी की घटना के बाद पुलिस ने सफेदपोशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.  बता दें कि दो प्राथमिकी  के बाद जगन चौहान की शिकायत पर बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और राम अवतार कंपनी के मालिक अमरेश सिंह सहित कुल 18 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

    चौहान ने विधायक और मालिक को बताया साजिशकर्ता

    चौहान ने विधायक और मालिक को साजिशकर्ता बताते हुए कहा कि गांव वालों को मारने की मंशा से आउटसोर्सिंग परिसर में बमबाजी कराई गई थी. साथ ही चौहान ने बताया कि कंपनी चालू होने की सूचना पर ग्रामीण रोजगार मांगने रामअवतार आउटसोर्सिंग पहुंचे थे, लेकिन विधायक और मालिक के इशारे पर हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी शुरू कर दी. जहां से गांव वाले जान बचाकर भागे.  जिसके बाद फायरिंग और बमबाजी से पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया था. केस में विधायक ढुल्लू महतो,आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक अमरेश सिंह,विधायक समर्थक मनोज चौहान,सुधीर चौहान,राकेश चौहान,चन्दन चौहान,रवि चौहान ,मदन चौहान सहित अन्य कई के अलावा 40 -50 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसके पहले बीते दिन पुलिस ने दर्ज अन्य केस में 6 लोगों को जेल भेजा है.

    आउटसोर्सिंग कम्पनिया बन गई हैं सफेदपोशो की चारागाह

    बिना किसी हींग फिटकरी के आउटसोर्सिंग कंपनियों से होने वाली आमदनी के लिए टकराहट का सिलसिला कोयलांचल में थमने का नाम नहीं ले रहा है.  हर रोज छिटपुट घटनाओं के साथ गोली बम चल रहे है. बता दें कि इन सब के पीछे इलाके के सफेदपोश होते हैं,जो रिमोट से बवाल कराते रहते है. जिसके बाद समझौते के नाम पर अपनी गोटी लाल करते हैं. इधर आउटसोर्सिंग कम्पनी राम अवतार सोर्सिंग के मालिक अमरेश सिंह का कहना है कि जो हमलावर है, उसी के बयान पर केस दर्ज कराई गई. जबकि उन लोगों की ओर जिन लोगों के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत की गई अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. साथ ही आउटसोर्सिंग कम्पनी के मालिक ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की हैं, जिससे जल्द ही वे माइनिंग का कार्य शुरू कर सकें.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news